छपरा सर्राफा बाजार में धनतेरस पर चमकेगा कारोबार, कीमतों में गिरावट से जबरदस्त उत्साह

WhatsApp Channel Join Now
छपरा सर्राफा बाजार में धनतेरस पर चमकेगा कारोबार, कीमतों में गिरावट से जबरदस्त उत्साह


छपरा सर्राफा बाजार में धनतेरस पर चमकेगा कारोबार, कीमतों में गिरावट से जबरदस्त उत्साह


सारण, 05 नवंबर (हि.स.)। धनतेरस, दीपावली और आगामी त्योहारी सीजन को लेकर सारण जिले का सर्राफा बाजार पूरी तरह तैयार है। ऑल इंडिया ज्वेलर्स फेडरेशन के डिविजनल प्रेसिडेंट वरुण प्रकाश के अनुसार इस बार सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते बाजार में बंपर कारोबार की उम्मीद है।

पिछले साल की तुलना में सोने के दामों में लगभग 10% की राहत मिली है। वहीं चांदी जो कभी लगभग 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक थी, अब घटकर लगभग 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। कीमतों के आधे होने से आम ग्राहकों में भारी उत्साह है।

फेडरेशन का अनुमान है कि इस बार पूरे सारण कमिश्नरी क्षेत्र में लगभग 30 किलोग्राम सोना और 200 से 300 किलोग्राम चांदी का व्यापार होने की संभावना है। कीमतों में कमी के कारण एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है। जिन घरों में एक-दो साल बाद शादियां हैं, वे भी अभी से खरीदारी कर रहे हैं। सोने-चांदी के साथ डायमंड बाजार में भी अच्छी चमक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772739 Articles

Share this story