संत रविदास की जयंती को लेकर सारण भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
संत रविदास की जयंती को लेकर सारण भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न


सारण, 28 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत रविदास की 650वीं जयंती की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय के अटल सभागार में जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्षा आश्रिती शर्मा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संत रविदास के सामाजिक न्याय, समता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि 7 महीने तक चलने वाले 'समरसता संकल्प अभियान' की शुरुआत मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव से होगी। छपरा में यह कार्यक्रम पार्वती आश्रम से प्रारंभ होगा। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आंचल सिंह और प्रवक्ता एडवोकेट प्रकाश रंजन नीकू सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story