52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी में सारण बना राज्य चैंपियन

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 06 अगस्त (हि.स.)। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में आयोजित 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में सारण की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में सारण ने गत विजेता बक्सर को शिकस्त दी।

कप्तान आदित्य कुमार की अगुवाई में रेडर्स और शुभम के नेतृत्व में डिफेंडर्स के प्रदर्शन व कोच हिमांशु कुमार की रणनीति के बदौलत सारण ने यह इतिहास रचा। पुरस्कार वितरण समारोह में सारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रमाकांत सोलंकी, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सभापति कुमार विजय सिंह और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राजीव सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने बताया कि पिछले वर्ष कांस्य पदक जीतने के बाद से ही पूरी टीम और कोचिंग स्टाफ स्वर्ण पदक के लिए प्रयासरत था। इस ऐतिहासिक जीत पर संघ के संरक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. देव कुमार सिंह समेत जिले के खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story