सारण के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के शिशु को मिला स्पैनिश माँ

WhatsApp Channel Join Now
सारण के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के शिशु को मिला स्पैनिश माँ


सारण के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के शिशु को मिला स्पैनिश माँ


सारण, 05 अक्टूबर (हि.स.)। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय कक्ष में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान सारण में आवासित एक शिशु को स्पेन की एकल माता को नियमानुसार एवं विधिवत रूप से अंतिम दत्तक ग्रहण आदेश प्रदान कर सुपुर्द किया।

यह पूरी प्रक्रिया महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण द्वारा संचालित पोर्टल मिशन वात्सल्य के माध्यम से तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के तहत संपन्न हुई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को परिवार का स्नेह और सुरक्षित भविष्य पाने का अधिकार है। दत्तक ग्रहण समाज का सबसे पुनीत कार्य है। उन्होंने गोद लेने वाली माता से शिशु को जैविक संतान की भाँति प्यार, उत्कृष्ट शिक्षा और संस्कार देने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story