जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में विश्व मानसिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में विश्व मानसिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में विश्व मानसिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


सारण, 10 अक्टूबर (हि.स.)। जयप्रकाश महिला महाविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में आज विश्व मानसिक दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता एवं सेहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा तनाव, चिंता और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई। मनोविज्ञान प्राध्यापिका मनीषा कुमारी ने परीक्षा तनाव, ओवर थिंकिंग, नींद व स्क्रीन की आदतों पर उपयोगी जानकारी दी। डॉ नमिता किशोर और डॉ अनिता गौतम ने चर्चा करते हुए समझाया कि मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि सकारात्मक कदम है।

रसायन शास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में ध्यान एवं शांति गतिविधि आयोजित की गई। छात्राओं ने वॉल ऑफ पॉजिटिविटी के जरिए अपने बेहतर अनुभवों को साझा किया और मानसिक स्वास्थ्य का संकल्प लिया।मंच संचालन एनएसएस यूनिट-2 की पदाधिकारी डॉ बिंदी कुमारी ने किया, जिसमें सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story