सारण के गड़खा में ऑटो-बस भिड़ंत, मां-बेटे की मौत, पांच घायल

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 26 नवंबर (हि.स.)। गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनिवास मेडिकल कॉलेज के समीप ऑटो और बस के बीच हुई भीषण टक्कर में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों में शरख निवासी संजय रावत की 30 वर्षीय पत्नी ध्रुवती देवी और उनके 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है। घटना में घायल पांच लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है, जिनमें एक 6 वर्षीय बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गड़खा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा फरार बस और चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story