विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सोनपुर आइडल सीजन-2 का ऑडिशन 21 को
Nov 13, 2026, 17:18 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सारण, 13 नवंबर (हि.स.)। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक बेहतर मंच देने के उद्देश्य से सोनपुर आइडल सीजन-2 मेगा ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ऑडिशन आगामी 21 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे से शुरू होगा।
इसका आयोजन शहर स्थित भिखारी ठाकुर आर्ट गैलरी, छपरा तय किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिभागी केवल बिहार राज्य के निवासी हों। इसके अलावा, सभी प्रतिभागियों के लिए पहचान सुनिश्चित करने हेतु अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

