सोनपुर मेला के पशु बाजार में 3.91 लाख तक बिके घोड़े, पशु स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर मेला के पशु बाजार में 3.91 लाख तक बिके घोड़े, पशु स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था


सारण, 27 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पशु बाजार की रौनक लगातार बढ़ रही है और विभिन्न प्रजातियों के पशुओं की खरीद-बिक्री जोरों पर है। पशुपालन विभाग द्वारा जारी दैनिक आंकड़ों के अनुसार मेले में कुल 1,322 घोड़े पहुंचे हैं। अद्यतन प्रतिवेदन के अनुसार एक दिन में 263 घोड़ों की बिक्री हुई, जबकि इससे पिछले दिन 327 घोड़े बिके थे। बाजार में घोड़ों की अधिकतम कीमत 3,91,000 रुपये और न्यूनतम कीमत 83,000 रुपये दर्ज की गई।

घोड़ों के अलावा मेले में 357 बकरी एवं भेड़, 162 श्वान (कुत्ते) तथा अन्य श्रेणियों के पशु भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में आने वाले पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए पशुपालन विभाग ने परिसर में विशेष चिकित्सा व्यवस्था की है। विभाग के अनुसार अब तक कुल 52 बीमार पशुओं का उपचार किया जा चुका है। साथ ही टीकाकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग पशुपालकों व व्यापारियों की सुविधा के लिए लगातार तत्पर हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story