सोनपुर मेले में ऋचा चौबे के शास्त्रीय, सुगम संगीत और बज्जिका लोकगीत की प्रस्तुति ने जीता श्रोताओं का दिल

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 28 नवंबर (हि.स.)। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गायिका ऋचा चौबे ने अपनी सुरीली आवाज और विविधतापूर्ण गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शास्त्रीय एवं सुगम संगीत से लेकर सूफी और बज्जिका लोकगीतों तक की उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में संगीत के अलग-अलग रंग बिखेरे। उनकी गायकी में भक्ति, सूफियाना अंदाज और लोक संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

ऋचा चौबे ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत भक्ति गीत हे गोविन्द राखो शरण से की। इस भक्तिमय प्रस्तुति ने श्रोताओं को आध्यात्मिक भाव से जोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने सूफी संगीत की लोकप्रिय रचना छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाके प्रस्तुत कर माहौल को सूफियाना रंग में रंग दिया। उनकी गायकी और सुरों के उतार-चढ़ाव ने श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम में उन्होंने प्रसिद्ध सूफी गीत 'दमादम मस्त कलंदर' की प्रस्तुति देकर संगीत का जोशपूर्ण रंग पेश किया। वहीं 'सांसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम' के जरिए प्रेम और आध्यात्मिक अनुभूति को सुरों में पिरोया।

ऋचा चौबे की प्रस्तुति का एक खास आकर्षण उनका बज्जिका लोकगीत 'हमरा पियवा के प्यार के प्लानिया निक बा' रहा। इस गीत के माध्यम से उन्होंने स्थानीय भाषा और लोक संगीत की मिठास को मंच पर जीवंत किया। शास्त्रीय और सूफी संगीत के बाद बज्जिका लोकगीत की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को स्थानीय सांस्कृतिक पहचान से जोड़ दिया।

ऋचा चौबे की प्रस्तुतियों में संगीत की विविधता के साथ भावों की अभिव्यक्ति भी देखने को मिली। उन्होंने एक ही मंच पर भक्ति, सूफी, सुगम और क्षेत्रीय लोकगीतों की प्रस्तुति देकर अपनी गायन प्रतिभा के विविध आयामों को सामने रखा।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784493 Articles

Share this story