जगलाल चौधरी कॉलेज एबीवीपी इकाई के आंशिक कुमार अध्यक्ष और मुस्कान बनी कॉलेज मंत्री

WhatsApp Channel Join Now
जगलाल चौधरी कॉलेज एबीवीपी इकाई के आंशिक कुमार अध्यक्ष और मुस्कान बनी कॉलेज मंत्री


जगलाल चौधरी कॉलेज एबीवीपी इकाई के आंशिक कुमार अध्यक्ष और मुस्कान बनी कॉलेज मंत्री


सारण, 15 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जगलाल चौधरी कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया है। संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें आंशिक कुमार को कॉलेज अध्यक्ष तथा मुस्कान कुमारी को कॉलेज मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

इस अवसर पर विभाग संयोजक सचिन चौरसिया और कॉलेज के पालक कार्यकर्ता रवि सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभाग संयोजक ने कहा कि इकाई पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना और परिसर में एक सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। परिषद को पूर्ण विश्वास है कि नई इकाई छात्रों के हितों के लिए निरंतर कार्य करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761188 Articles

Share this story