सारण की अर्णवी सिन्हा का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 21 नवंबर (हि.स.)। जिले की होनहार बेटी अर्णवी सिन्हा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय बालिका अंडर-14 कराटे प्रतियोगिता में अर्णवी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. नीना झा ने बताया कि कराटे में सारण जिले के लिए एसजीएफआई प्रतियोगिता में यह पहला स्वर्ण पदक है, जिससे पूरा जिला गौरवान्वित है। इस शानदार जीत के साथ अर्णवी का चयन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो लुधियाना में आयोजित होगी। वहां वह बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780769 Articles

Share this story