बाढ़ के बीच जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रसव पीड़ित महिला का किया सफल रेस्क्यू

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 05 सितंबर (हि.स.)। जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ से पूरी तरह घिरे राहर दियर क्षेत्र में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ के विकराल प्रकोप के बीच प्रसव पीड़ा से जूझ रही अंशु कुमारी को समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

भारी जलभराव और आवागमन के पूरी तरह बाधित होने के कारण यह रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद जिला प्रशासन और मेडिकल टीम ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकाला और तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, सोनपुर में भर्ती कराया।

अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में महिला का सफल व सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस कार्रवाई के फलस्वरूप जच्चा और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story