बाढ़ एवं बढ़े जलस्तर के बीच सारण पुलिस की अपील, असुरक्षित स्थानों पर तैराकी और यातायात बाधित करने से बचें

WhatsApp Channel Join Now
बाढ़ एवं बढ़े जलस्तर के बीच सारण पुलिस की अपील, असुरक्षित स्थानों पर तैराकी और यातायात बाधित करने से बचें


सारण, 07 सितंबर (हि.स.)। जिले में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति को देखते हुए सारण पुलिस ने आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है।

पुलिस प्रशासन ने आग्रह किया है कि नदियां, तालाबों, गड्डों तथा जलजमाव वाले अन्य असुरक्षित क्षेत्रों में तैराकी से पूरी तरह बचें। खुद से बनाए गए अस्थायी स्विमिंग पूल या अनजान जगहों पर तैरना जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि वहाँ पानी की गहराई और बहाव का सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।

इसके अलावा, किसी भी दुर्घटना या घटना के बाद सड़क पर अनावश्यक भीड़ एकत्र कर यातायात बाधित न करें। सड़क जाम होने से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों जैसी आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भारी बाधा उत्पन्न होती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समस्याओं के समाधान के लिए कानून को अपने हाथ में न लें, बल्कि शांतिपूर्ण माध्यम अपनाएं।

सारण पुलिस ने अभिभावकों से विशेष अनुरोध है कि बच्चों को असुरक्षित जलस्रोतों से दूर रखें। सुरक्षा सर्वोपरि है इस संदेश के साथ सभी से सहयोग की अपील की जाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story