कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाबा हरिहरनाथ में रुद्राभिषेक कर किया पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाबा हरिहरनाथ में रुद्राभिषेक कर किया पूजा-अर्चना


कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाबा हरिहरनाथ में रुद्राभिषेक कर किया पूजा-अर्चना


कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाबा हरिहरनाथ में रुद्राभिषेक कर किया पूजा-अर्चना


सारण, 02 नवंबर (हि.स.)। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

उन्होंने बाबा का दर्शन, पूजन और रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधान परिषद सदस्य सच्चिदानंद राय, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह समेत कई अधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला और पुजारियों ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। सचिव ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न ओए प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के चुस्त-दुरुस्त इंतजाम किए गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770900 Articles

Share this story