छपरा में प्रशासन के आदेश बेअसर, खुलेआम बिक रहे प्रतिबंधित पटाखे

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में प्रशासन के आदेश बेअसर, खुलेआम बिक रहे प्रतिबंधित पटाखे


सारण, 26 अक्टूबर (हि.स.)। जिला प्रशासन और जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आगामी दीपावली व छठ पर्व को लेकर अस्थायी पटाखा लाइसेंस और सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। विस्फोटक नियमावली के तहत भंडारण व बिक्री स्थल पर न्यूनतम 3 मीटर की दूरी, सुरक्षा मानक और केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री के निर्देश हैं।

बावजूद इसके, जिले में कई जगहों पर विक्रेता प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम प्रतिबंधित और सामान्य पटाखे बेच रहे हैं, जबकि केवल कम उत्सर्जन वाले ग्रीन पटाखों की ही अनुमति दी गई है। सुरक्षा मानकों और प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की इस खुली अवहेलना से बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या सख्त कार्रवाई करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766984 Articles

Share this story