सारण में तिहरे हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण में तिहरे हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार


सारण, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के एकमा थाना क्षेत्र के तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित विवेक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे सर्वदा अस्पताल से गिरफ्तार किया, जहां उसका इलाज चल रहा था।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर को एकमा थाने में इस हत्याकांड को लेकर मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी, एसएसपी और एकमा एसडीपीओ के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया था।

तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूर्व में ही 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इसी अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने अस्पताल में इलाजरत अभियुक्त विवेक पटेल पिता बिनोद पटेल, निवासी परसागढ़ बाजार, एकमा को गिरफ्तार लिया।

इस कार्रवाई में एकमा थानाध्यक्ष और डीआईयू, सारण की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762182 Articles

Share this story