लोकनायक जेपी की जयंती पर अभाविप ने चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
लोकनायक जेपी की जयंती पर अभाविप ने चलाया स्वच्छता अभियान


लोकनायक जेपी की जयंती पर अभाविप ने चलाया स्वच्छता अभियान


सारण, 11 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छपरा इकाई की ओर से रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर जय प्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए विश्वविद्यालय परिसर, जेपी प्रतिमा स्थल, वेटिंग एरिया और पेयजल स्रोत के आसपास की सफाई की।

सफाई के उपरांत कार्यकर्ताओं ने लोकनायक की प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर निवर्तमान नगर मंत्री आशीष प्रजापति, नगर सह मंत्री ऋतिक सिंह, शिवम मिश्रा, आयुष कश्यप, राजन कुमार सिंह, रॉबिन कुमार और करण कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story