छपरा में महिला फुटबॉल मैच का आयोजन, साथी क्लब छपरा ने मढ़ौरा को तीन गोल से हराया

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में महिला फुटबॉल मैच का आयोजन, साथी क्लब छपरा ने मढ़ौरा को तीन गोल से हराया


सारण, 26 नवंबर (हि.स.)। छपरा राजेन्द्र स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित महिला फुटबॉल मुकाबले में साथी फुटबॉल क्लब छपरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मढ़ौरा फुटबॉल क्लब को तीन गोल से पराजित कर दिया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मध्यांतर तक मुकाबला बराबरी पर रहा, लेकिन दूसरे हाफ में साथी क्लब ने आक्रामक खेल दिखाते हुए निर्णायक बढ़त हासिल कर जीत दर्ज की।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मैच का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सारण जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मदनमोहन सिंह, संयोजक सभापति बैठा, सह संयोजक राजन यादव, सुरेश प्रसाद सिंह, जफरूलाह खां, विभूति नारायण शर्मा, छट्टी लाल फुटबॉलर,धनराज बहादुर और इंद्र कुमार सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे। मैच का सफल संचालन अभिताशु भूषण, ज्योति कुमारी, सभापति बैठा, प्रमोद कुमार सिंह और जफरूलाह खां ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story