राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर छपरा में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर छपरा में संगोष्ठी का हुआ आयोजन


राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर छपरा में संगोष्ठी का हुआ आयोजन


सारण, 16 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में पत्रकारिता : लोकलुभावन या जिम्मेदार विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी एसपी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संगोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर चर्चा हुई।

सिटी एसपी राज किशोर सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। सूचना के तीव्र प्रवाह के इस दौर में भ्रामक खबरों से बचना तथा तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता को सर्वोपरि रखना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच स्वस्थ संवाद पर बल दिया।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व केवल वह दिखाना नहीं है जो लोग देखना चाहते हैं, बल्कि उन जनसमस्याओं को सामने लाना है जिन्हें जानना समाज के लिए जरूरी है। व्यूज और टीआरपी की दौड़ में विश्वसनीयता से समझौता नहीं होना चाहिए।

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने कई समसामयिक विषय उठाए, जिसपर सिटी एसपी ने विस्तार से जवाब दिया। संगोष्ठी का मूल संदेश यही रहा कि लोकलुभावन पत्रकारिता क्षणिक लोकप्रियता दिलाती है, परंतु जिम्मेदार पत्रकारिता ही समाज में स्थायी विश्वास और सकारात्मक बदलाव लाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778041 Articles

Share this story