सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में 6 नवंबर राज्यपाल के आगमन की तैयारी पर की गयी बैठक

WhatsApp Channel Join Now
सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में 6 नवंबर राज्यपाल के आगमन की तैयारी पर की गयी बैठक


सारण, 29 अक्टूबर (हि.स.)। आगामी 6 नवंबर को बनियापुर प्रखंड कार्यालय के समीप नवनिर्मित खेल भवन के उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए छपरा परिसदन में एनडीए गठबंधन की एक संयुक्त तैयारी बैठक गुरुवार काे की गयी। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बताया कि 6 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे बिहार के महामहिम राज्यपाल इस अत्याधुनिक खेल भवन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने एनडीए गठबंधन के सभी जनप्रतिनिधियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से इस अभूतपूर्व आयोजन में अपनी सुनिश्चित उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, पश्चिमी जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी समेत एनडीए घटक दलों के तमाम प्रमुख नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी नेता कल से ही प्रखंड और पंचायत स्तर पर बैठकें शुरू करेंगे, जिससे कार्यकर्ताओं की रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, अवध किशोर मिश्रा, महामंत्री विवेक कुमार सिंह सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768952 Articles

Share this story