मांझी में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय पोषण वाटिका प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
मांझी में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय पोषण वाटिका प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मांझी में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय पोषण वाटिका प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सारण, 22 सितंबर (हि.स.)। माँझी कृषि विज्ञान केन्द्र माँझी में रिविलगंज, एकमा, माँझी एवं जलालपुर प्रखंडों की 43 आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए पोषण वाटिका विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उद्यान विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र चन्द्र चंदोला ने बताया कि एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जियों जिनमें 125 ग्राम हरी पत्तेदार, 100 ग्राम जड़/कंद और 75 ग्राम अन्य का सेवन करना चाहिए।

उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों व घरों के आसपास पोषण वाटिका लगाने और वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर दिया।

इसके साथ ही डॉ. सुषमा टम्टा ने आधुनिक कृषि यंत्रों तथा मृदा विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। इस आयोजन से सेविकाओं को पोषण सुरक्षा और ताजी सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की व्यावहारिक जानकारी मिली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story