छपरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ भारती की हुई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
छपरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ भारती की हुई बैठक


सारण, 23 नवंबर (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर, छपरा के प्रांगण में मातृ भारती की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने की। इसमें मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता, पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों के निर्वहन तथा विद्यालय के शैक्षिक विकास में योगदान बढ़ाने पर चर्चा हुई। सदस्यों को घर की व्यवस्था, पारिवारिक जिम्मेदारियों में सकारात्मक योगदान और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

आगामी प्रांतीय समारोह में सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति भी बनी। विद्यालय के परीक्षा परिणाम को अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अभिभावकों और प्रबुद्धजनों से सुझाव लेने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के शैक्षिक व संस्कारात्मक विकास में मातृशक्ति और समाज की भूमिका अहम है।

प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने मातृशक्ति को सशक्त बनाने व विद्यालय की विकास यात्रा में सहयोग का आह्वान किया। प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रो डॉ अमर नाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह व कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा ने शुभकामनाएं दीं। बैठक में प्रमुख नीलू कुमारी, सविता सिंह, कलावती देवी, गुड़िया देवी, दीपमाला कुमारी व शिक्षिका स्वाति सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story