सोनपुर मेला आइडल सीजन-2 के क्वार्टर फाइनल के लिए 36 प्रतिभागी चयनित

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर मेला आइडल सीजन-2 के क्वार्टर फाइनल के लिए 36 प्रतिभागी चयनित


सोनपुर मेला आइडल सीजन-2 के क्वार्टर फाइनल के लिए 36 प्रतिभागी चयनित


सारण, 22 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के तहत आयोजित सोनपुर आइडल सीजन-2 गायन प्रतियोगिता के ऑडिशन संपन्न हो गया हैं। ऑडिशन में प्रदर्शन के आधार पर आगामी 29 नवंबर को होने वाले क्वार्टर फाइनल राउंड के लिए कुल 36 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इसमें जूनियर वर्ग 5 से 17 वर्ष से 15 तथा सीनियर वर्ग 18 से 40 वर्ष से 21 प्रतिभागी शामिल हैं।

मेला परिसर स्थित मुख्य मंच पर आयोजित होने वाले इस क्वार्टर फाइनल में सभी चयनित कलाकार अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय एवं उभरती हुई प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे संगीत और कला के क्षेत्र में अपनी गायन क्षमता का प्रदर्शन कर व्यापक पहचान बना सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781454 Articles

Share this story