जेपीयू के 16 छात्र-छात्राएं पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के राज्य स्तरीय चयन शिविर के लिए रवाना
सारण, 29 सितंबर (हि.स.)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमेंद्र कुमार बाजपेई ने पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के राज्य स्तरीय चयन शिविर हेतु 16 सदस्यीय एनएसएस दल को पटना के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति ने स्वयंसेवकों को तन्मयता से प्रतियोगिता में भाग लेकर विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम समन्वयक प्रो. हरिश्चंद्र ने बताया कि पटना के ए.एन. कॉलेज में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में सफल छात्र 10 से 17 अक्टूबर तक आगरा के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में होने वाले राष्ट्रीय चयन शिविर में हिस्सा लेंगे।
इस दल में दीपू, संदीप, प्रियांशु, रोहित, शनिस, अनुराग, शशिकांत, प्रिंस, भूमिका, सुनंदा, निधि, श्वेता, प्रियंका और खुशी सहित 16 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। अवसर पर प्रो. के.पी. श्रीवास्तव, डॉ. बी. शाहू, डॉ. गौरव, कुमार नवलेश व डॉ. निशांत भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

