डीएम साहिला के नेतृत्व में संत रविदास जयंती पर कलश यात्रा रवाना

WhatsApp Channel Join Now
डीएम साहिला के नेतृत्व में संत रविदास जयंती पर कलश यात्रा रवाना


बक्सर, 22 अगस्त (हि.स.)।

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से भव्य कलश यात्रा रवाना हुई। जिला पदाधिकारी साहिला ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा जिले के विभिन्न प्रखंडों के महादलित टोलों में पहुंचेगी।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भेदभाव मिटाते हुए सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सभी अनुसूचित जाति टोलों में आयोजित होगा। शिविर में विकास मित्रों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर रहेगा।

कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

Share this story