‘मन की बात’ सकारात्मक कार्यों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : संजय सिंह

WhatsApp Channel Join Now
‘मन की बात’ सकारात्मक कार्यों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : संजय सिंह


दरभंगा, 29 नवंबर (हि.स.)। जिले के अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय स्थित बूथ संख्या 177 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 140वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ महज संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशभर में हो रहे सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री ने नशामुक्त युवा, डिजिटल सुरक्षा, सुशासन, खेल, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

संजय सिंह ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में संचार साथी प्लेटफॉर्म की उपलब्धियों को रेखांकित करना सराहनीय है। वहीं, पटना स्थित बिहार संग्रहालय को विश्व के 100 श्रेष्ठ संग्रहालयों में नौवां तथा एशिया में प्रथम स्थान मिलने का प्रधानमंत्री द्वारा उल्लेख किया जाना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण, भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों तथा मोटापे से बचाव के लिए संतुलित खानपान और नियमित व्यायाम के संदेश की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि व्यापक जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी से ही संभव है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785463 Articles

Share this story