चिरान्द में संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
चिरान्द में संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव संपन्न


चिरान्द में संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव संपन्न


सारण, 07 अगस्त (हि.स.)। डोरीगंज के ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी चिरान्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के समक्ष गुरु दक्षिणा अर्पित कर राष्ट्रसेवा और समाज निर्माण का संकल्प दोहराया।

मुख्य वक्ता गंगासमग्र उत्तर बिहार के सह संयोजक श्रीराम तिवारी ने कहा कि गुरु दक्षिणा केवल आर्थिक समर्पण नहीं, बल्कि तन, मन और समय को राष्ट्र व समाज के लिए समर्पित करने की प्रेरणा है। संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार बनता है।

इस अवसर पर खण्ड कार्यवाह पंकज कुमार, अमरेंद्र कुमार, अर्पित सिंह, कृष्णकांत ओझा, राजेश पाण्डेय, गणेश चौरसिया सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story