गश्ती वाहन को देख भाग रहा बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक व मालिक पर प्राथमिकी

WhatsApp Channel Join Now
गश्ती वाहन को देख भाग रहा बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक व मालिक पर प्राथमिकी


गश्ती वाहन को देख भाग रहा बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक व मालिक पर प्राथमिकी


किशनगंज, 16 अगस्त (हि.स.)। सदर थाना पुलिस ने खनन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार को अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। गश्ती के दौरान पुलिस वाहन को देखते ही चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा।पीछा करने पर MGM कॉलेज के आगे पासवान चौक के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकालकर चालक समेत थाना लाया गया।

खान निरीक्षक सुनील कुमार की ओर से सदर थाना में दिए आवेदन के अनुसार, 16 अगस्त को गश्ती के दौरान पुलिस को बेलवा की ओर से डबल डाला बालू लदा स्वराज ट्रैक्टर आते दिखाई दिया।पुलिस वाहन को देखकर चालक ने ट्रैक्टर की गति बढ़ा दी। पीछा किए जाने के दौरान पासवान चौक के समीप ट्रैक्टर गड्ढे में घुसकर पलट गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर करीब 20 सीएफटी बालू लदा पाया गया। चालक बालू के परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद खनन विभाग ने बालू को अवैध मानते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

मामले में चालक मस्कुर आलम, निवासी तालुका मोतिहारी, किशनगंज तथा वाहन मालिक अब्दुल सकुर निवासी नाव डूबा, कुर्लिकोट के विरुद्ध बिहार खनिज नियमावली-2021 यथा संशोधित 2026 के प्रावधानों एवं एमएमडीआर एक्ट की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार दोनों से 1,01,075 रुपये की राशि वसूलनीय है। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं बालू के परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Share this story