राष्ट्र की आत्मा है सनातन: राजेश पाण्डेय

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्र की आत्मा है सनातन: राजेश पाण्डेय


भागलपुर, 14 मई (हि.स.)। भागलपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को दक्षिण पूर्व बिहार-झारखंड के क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने तमिलनाडु के नेता उदयनिधि स्टालिन के ‘सनातन धर्म खत्म होना चाहिए’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म इस राष्ट्र की आत्मा और शाश्वत चेतना है, जिसे कभी समाप्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष की राय हो सकती है, लेकिन सनातन की जड़ें भारत की संस्कृति और परंपरा में गहराई से जुड़ी हुई हैं। राजेश पांडेय ने कहा कि “सनातन कभी समाप्त नहीं होगा सनातन इस राष्ट्र की आत्मा और चेतना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय समाज में सनातन परंपरा सदियों से लोगों को जोड़ने और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का कार्य करती रही है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने भी उनके वक्तव्य का समर्थन किया। आरएसएस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story