समृद्धि यात्राः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर और रोहतास जिलों का करेंगे दौरा

WhatsApp Channel Join Now
समृद्धि यात्राः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर और रोहतास जिलों का करेंगे दौरा


पटना, 24 मार्च (हि.स.)। समृद्धि यात्रा के अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर और रोहतास जिलों का दौरा करेंगे।कैमूर जिले में मुख्यमंत्री द्वारा 47 करोड़ की लागत से 43 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि 162 करोड़ की लागत से 161 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, वे जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वहीं, रोहतास जिले में 321 करोड़ की लागत से 129 योजनाओं का शिलान्यास और 159 करोड़ की लागत से 179 योजनाओं का उद्घाटन प्रस्तावित है। यहां भी मुख्यमंत्री द्वारा विकास योजनाओं की समीक्षा एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

समृद्धि यात्रा के दौरान यह दौरा राज्य सरकार की विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करने और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story