समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ


अररिया 27 अगस्त(हि.स.)।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना स्थित बापू सभागार से समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम विनोद दूहन एवं जीविका दीदी जुड़ी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिला लाभुकों के खातों में राशि का अंतरण, जीविका निधि से 10 हजार लाभुकों को ऋण वितरण, विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत ग्रामीण हाट के निर्माण तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर सहित महिला सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर डीडीसी रोजी कुमारी एवं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नवीन कुमार सहित जीविका दीदियां एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story