प्रसिद्ध कारोबारी स्व.गौरीशंकर भगत के मृत्योपरांत नेत्रदान को लेकर परिजन को किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
प्रसिद्ध कारोबारी स्व.गौरीशंकर भगत के मृत्योपरांत नेत्रदान को लेकर परिजन को किया गया सम्मानित


अररिया 06 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के प्रसिद्ध कारोबारी रहे 85 वर्षीय स्व. गौरीशंकर भगत के निधन उपरांत परिजनों द्वारा सफलतापूर्वक नेत्रदान कराये जाने के फैसले को लेकर दधीचि देहदान समिति और तेरापंथ युवक परिषद चक्षुदान समिति की ओर से उनके आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

दधीचि देहदान समिति और तेरापंथ युवक परिषद चक्षुदान समिति की ओर से परिजनों द्वारा सहमति उपरांत सफलतापूर्वक कॉर्निया संकलन के बाद तीन लोगों की जिंदगी को रोशनी के लिए आभार प्रकट किया गया।दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के जनप्रतिनिधि के साथ विभिन्न संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सबसे पहले स्व.गौरीशंकर भगत के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उसके बाद दधीचि देहदान समिति की ओर से आए आभार पत्र का वाचन किया गया।जिसके पश्चात स्व.भगत के पुत्र विकास भगत,नितिन भगत पुत्रवधू निधि भगत,रीता भगत,सुपुत्री सीमा गुप्ता,स्वाति जायसवाल,किशोर भगत के साथ अन्य परिजनों को शॉल और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।साथ ही स्मृति और आभार पत्र प्रदान किया गया।

मौके पर दधीचि देहदान समिति के जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल ने बताया कि पटना के बाद फारबिसगंज शहर ही राज्य में दूसरा शहर है,जहां सबसे ज़्यादा नेत्रदान हुआ है।उन्होंने बताया कि अब तक 28 लोगों का सफलतापूर्वक नेत्रदान के बाद पांच दर्जन से अधिक नेत्रहीनों की जिंदगी फारबिसगंज के नेत्रदान से रोशन हुआ है।

उन्होंने बताया कि मृत्यु उपरांत शरीर नश्वर है और मिट्टी में मिल जाता है,लेकिन मृत्योपरांत नेत्रदान से पुण्यात्मा का कहीं न कहीं वास रहता है और नेत्रहीन को मिली रोशनी से उनकी दुआएं सदा परिजनों के साथ रहती है।स्व.भगत के पुत्र नितिन भगत ने भी नेत्रदान को फैली भ्रांति को दूर करते हुए समूह को बताया कि नेत्रदान से कहीं भी आँख नहीं निकाला जाता है,बल्कि सिर्फ कॉर्निया कलेक्ट की जाती है।

उन्होंने दधीचि देहदान समिति,तेरापंथ युवक परिषद चक्षुदान समिति और कलवार सेवा ट्रस्ट की ओर से किए गए पहल उपरान्त पिता के हुए नेत्रदान को लेकर संस्था के प्रति आभार प्रकट किया।

मौके पर समिति के संरक्षक संरक्षक बछराज राखेचा और मांगीलाल गोलछा, अजातशत्रु अग्रवाल, राहुल ठाकुर,विनोद सेठिया,मदन मोहन कनौजिया,डॉ अनुज प्रभात सहित अन्य लाेग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story