सामाजिक न्याय के साथ चहुमुखी विकास सुनिश्चित करेंगे सम्राट चौधरी : सैयद हसन

WhatsApp Channel Join Now
सामाजिक न्याय के साथ चहुमुखी विकास सुनिश्चित करेंगे सम्राट चौधरी : सैयद हसन


भागलपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री बनने के अवसर पर खानकाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीन सैयद शाह फखरे आलम हसन ने बुधवार को उन्हें दिली मुबारकबाद पेश की है।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के आदर्शों पर चलते हुए बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए वे हर समाज और वर्ग के लोगों को साथ लेकर सामाजिक न्याय के साथ चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेंगे। सज्जादानशीन ने आगे कहा कि वह खुदा से दुआ करते हैं कि बिहार दिन-प्रतिदिन तरक्की करे, खुशहाल बने और पूरे देश में अपना नाम रोशन करे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story