चरित्र प्रमाण पत्र में देरी पर दो थानाध्यक्षों पर कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

सीवान, 20 फरवरी (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने चरित्र प्रमाण पत्र निर्माण में कठिनाईयों के कारण दो अभिलेखों पर कार्रवाई की है। निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण पत्र तैयार न करने पर संबंधित थाना अध्यक्षों के वेतन से दंड राशि की कटौती की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि यह कार्रवाई लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम की धारा 7(1)(क) के तहत की गई है। जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों में लकड़ी नवीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्वारा एक प्रमाण पत्र के लिए 500 रुपये एवं चैनपुर थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार प्रमाण पत्र में लापरवाही बरतने परत वेतन से 500 रुपये की कटौती की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लोक सेवाओं का समय पर वितरण सुनिश्चित करें, ताकि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो। अन्यथा, भविष्य में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story