गांधी जयंती पर सात सजावार बंदियों को मिली कारामुक्ति

WhatsApp Channel Join Now

बक्सर, 02 अक्टूबर (हि.स.)।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्णय के तहत बक्सर की काराओं में बंद सात सजावार बंदियों को परिहार का लाभ देकर कारामुक्त किया गया।

जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद राज्य स्तरीय समिति के निर्णय के आलोक में यह कार्रवाई की गई। केन्द्रीय कारा, बक्सर में बंद चार सजावार बंदियों—हरिवंश राम (84), रामवृक्ष कोईरी (93), रामाश्रय कोईरी (80) और सत्यनारायण राम (83)—को मुक्त किया गया। वहीं मुक्त कारागार, बक्सर में बंद तीन बंदियों विश्वनाथ यादव (73), हंसराज राम उर्फ हंसराज चमार (81) और बलराम सिंह (78) को भी कारामुक्त किया गया।

सभी बंदी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। गांधी जयंती के अवसर पर राज्य सरकार की इस पहल के तहत निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद बंदियों को रिहा किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

Share this story