सरायगढ़ भपटियाही में सहयोग शिविर, 27 लाभार्थियों को मिला कबीर अंत्येष्टि अनुदान

WhatsApp Channel Join Now
सरायगढ़ भपटियाही में सहयोग शिविर, 27 लाभार्थियों को मिला कबीर अंत्येष्टि अनुदान


सरायगढ़ भपटियाही में सहयोग शिविर, 27 लाभार्थियों को मिला कबीर अंत्येष्टि अनुदान


सुपौल, 07 जुलाई (हि.स.)। जिले के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड की लालगंज बगेवा टेंगराहा और चाँदपीपर पंचायत में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का निष्पादन किया तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शिविर के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि भी वितरित की गई। लालगंज बगेवा टेंगराहा पंचायत में कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के अंतर्गत 27 लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति 3,000 रुपये की दर से कुल 81 हजार रुपये की अनुदान राशि का नगद भुगतान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं और आवेदन संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायगढ़ भपटियाही सहित प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे लाभार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते और योजनाओं का लाभ आसानी से मिल जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story