सहयोग शिविर को लेकर डीसीएलआर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
सहयोग शिविर को लेकर डीसीएलआर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित


-19 मई से सहयोग शिविर की शुरुआत , मच्छरगांवा और करारिया पंचायत से होगी

पूर्वी चंपारण,16 मई (हि.स.)। जिले में 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है, इसके तहत डीसीएलआर सदर प्रीति सिंह ने कोटवा प्रखणड कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

इस दौरान उन्होंने सभी विभाग में चल रहे कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। बैठक के दौरान डीसीएलआर ने कहा कि 19 मई से सहयोग शिविर की शुरुआत हो रही है , इससे पहले सभी तैयारी पूरी कर लेना है। बता दे कि महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर लगाने की शुरुआत 19 मई से हो रही है। जहा सभी विभागों के पदाधिकारी रहेंगे और आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होगी।

इस दौरान समस्याओं का समाधान संवाद समाधान पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। सरकार के निर्देश के आलोक में जनता की समस्याओं का समाधान 30 दिन में करने के लिए हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर लगाने की शुरुआत 19 मई से होगी।

सहयोग शिविर सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन या उसके निकट किसी सार्वजनिक स्थल पर लगेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 दिन पहले से शुरू करने के निर्देश दिए गए है। सभी आवेदनों और शिकायतों को पंजीकृत कर संवाद समाधान पोर्टल के माध्यम से निपटारा होगा। 19 मई को कोटवा प्रखंड के मच्छरगावा और करारिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर आयोजित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story