जिले के 31 चिन्हित स्थलों पर सहयोग शिविर का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
जिले के 31 चिन्हित स्थलों पर सहयोग शिविर का आयोजन


सहरसा, 07 जुलाई (हि.स.)।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित कुल 31 स्थलों पर सहयोग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस क्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने कहरा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, सिरादेयपट्टी में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लाभुकों को नियमानुसार निष्पादित आवेदनों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन से प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी विभागों के समन्वित प्रयास से प्राप्त लगभग शत-प्रतिशत आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जा रहा है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

जिलांतर्गत आयोजित सभी 31 सहयोग शिविरों का संचालन वरीय पदाधिकारियों एवं वरीय उप समाहर्ताओं के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story