साहित्यकार डॉ अनुज प्रभात अंतर्राष्ट्रीय साहित्य अर्पण के बिहार शाखा के अध्यक्ष मनोनीत

WhatsApp Channel Join Now
साहित्यकार डॉ अनुज प्रभात अंतर्राष्ट्रीय साहित्य अर्पण के बिहार शाखा के अध्यक्ष मनोनीत


अररिया 27 मई(हि.स.)।

साहित्य की अंतर्राष्ट्रीय संस्था साहित्य अर्पण के बिहार शाखा का राष्ट्रीय फलक के साहित्यकार एवं फारबिसगंज निवासी डॉ अनुज प्रभात को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।यह मनोनयन साहित्य अर्पण के सीईओ नेहा शर्मा (दुबई) के द्वारा किया गया।

डॉ अनुज प्रभात के बिहार शाखा के अध्यक्ष मनोनयन पर संस्था के सीईओ नेहा शर्मा (दुबई) ने कहा कि डॉ अनुज प्रभात साहित्य के प्रतिष्ठित विविध में लेखन करने वाले साहित्यकार हैं। इनके बिहार शाखा के अध्यक्ष चुने जाने से हमें अत्यंत प्रसन्नता हुई है।उम्मीद है हमारी बिहार शाखा इससे अति लाभान्वित होगी और साहित्य का अत्यधिक विकास होगा।

डॉ अनुज प्रभात के साहित्य अर्पण के बिहार शाखा के अध्यक्ष मनोनयन पर स्थानीय साहित्यकारो एवं बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर है।

संस्था के महासचिव चाँदनी कुमारी शर्मा के साथ स्थानीय साहित्यकार मांगन मिश्र मार्तंड, हेमंत यादव, विनोद कुमार तिवारी, राहुल ठाकुर,हशमत सिद्दीकी, आलोक दुग्गड़,बेगाना सारणवी, सुरेन्द्र मंडल के अलावा बुद्धिजीवी वर्ग के डॉ अजय कुमार सिंह,सुमन सिंह अजातशत्रु अग्रवाल,आयुष अग्रवाल,अरूण सिंह, रमेश सिंह,सुधीर सिंह,कुंदन सिंह बिनोद सरावगी, वाहिद अंसारी, आदित्य गोयल आदि ने उन्हें बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story