वैशाली कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट के जरिए पीएम मोदी ने दी 929 करोड़ की सौगात, बनगांव के बसुदेवा में भी जुड़ा कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
वैशाली कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट के जरिए पीएम मोदी ने दी 929 करोड़ की सौगात, बनगांव के बसुदेवा में भी जुड़ा कार्यक्रम


वैशाली कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट के जरिए पीएम मोदी ने दी 929 करोड़ की सौगात, बनगांव के बसुदेवा में भी जुड़ा कार्यक्रम


वैशाली कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट के जरिए पीएम मोदी ने दी 929 करोड़ की सौगात, बनगांव के बसुदेवा में भी जुड़ा कार्यक्रम


सहरसा, 21 नवंबर (हि.स.)

वैशाली में आयोजित कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास, गृह प्रवेश एवं उद्घाटन किया गया। सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसुदेवा स्थित एनएच-327ई.पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। जिले की विभिन्न परियोजनाओं की कुल लागत 929.074 करोड़ रुपये है।

बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए पीएम मोदी के वैशाली कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम में मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव, उत्पाद मंत्री रत्नेश सादा, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन, पूर्व विधायक सह जदयू नेता गुंजेश्वर साह, जिला भाजपा अध्यक्ष साजन शर्मा के अलावा डीएम दीपेश कुमार, एसपी हरिमोहन शुक्ला, सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी, डीडीसी सह नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित इलाके की बड़ी आबादी गवाह बनी।

सहरसा की प्रमुख परियोजनाएं

-----------

एनएच-327 ए व 327 जंक्शन से भपटियाही मोड़ (एकमा-अंधरी) पैकेज-5: पेव्ड शोल्डर सहित 2-लेन उन्नयन कार्य का शिलान्यास (768 करोड़ रुपये), जिससे क्षेत्रीय संपर्क, परिवहन व व्यापार सुगम होगा।

सहरसा जलापूर्ति योजना फेज-2 (अमृत-2.0): शिलान्यास (109.86 करोड़ रुपये), जिसके तहत नगर निगम क्षेत्र के 17,454 घरों तक 24x7 पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल पहुंचेगा।

राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर, सहरसा: अतिथि गृह तथा 300-300 बेड क्षमता वाले छात्र-छात्रा छात्रावास (जी+2) का शिलान्यास (46.14 करोड़ रुपये), जिससे 600 विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिलेगी।

42 विद्यालयों में वर्गकक्ष निर्माण: उद्घाटन (1.684 करोड़ रुपये), जिससे कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिलेगा और छात्राओं का ड्रॉपआउट घटेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): गृह प्रवेश (0.21 करोड़ रुपये), जिसके तहत शहरी क्षेत्र के 10 गरीब परिवारों को पक्के मकान मिलेंगे।

बनगांव में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र: उद्घाटन (12.90 करोड़ रुपये), जिससे आसपास के क्षेत्र में लो-वोल्टेज व बिजली की समस्या दूर होगी।

सिमरी बख्तियारपुर ग्रिड सब-स्टेशन में 33 केवी 2 फीडर बे: उद्घाटन (2.02 करोड़ रुपये), जिससे आसपास के गांवों में कम वोल्टेज व ट्रिपिंग की दिक्कत कम होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780947 Articles

Share this story