सहरसा निवासी नवीन कुमार बने पं बंगाल चुनाव प्रभारी, कार्यकर्ताओ ने जताया हर्ष
सहरसा, 21 अप्रैल (हि.स.)। सहरसा निवासी युवा नेता एवं जेएनयू के पीएचडी स्कॉलर एवं भारतीय युवा कांग्रेस के रिसर्च डिपार्टमेंट दिल्ली के चेयरमैन नवीन कुमार को कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें खनकुल विधानसभा क्षेत्र का असेंबली ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
ज्ञात हो कि बिहार चुनाव में महागठबंधन में सीट बंटवारे के कारण सहरसा विधानसभा सीट कांग्रेस को नहीं मिलने से नवीन कुमार को विधायक प्रत्याशी बनने का अवसर नहीं मिल सका, लेकिन पार्टी ने उनकी निष्ठा, मेहनत और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है। यह निर्णय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं वार रूम चेयरमैन वीपी सिंह के मार्गदर्शन में लिया गया है।
कांग्रेस आई टी सेल प्रभारी आशीष कुमार ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि सहरसा के हमारे साथी पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में उन्हें खनकुल विधानसभा का ऑब्जर्वर बनाया गया है। यह न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का सम्मान है, बल्कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा भी है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा और कांग्रेस एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

