राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता पर हुई चर्चा


सहरसा, 16 नवंबर (हि.स.)।

स्थानीय प्रेस क्लब सहरसा में सोमवार को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राजीव रंजन की उपस्थिति में सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया।

इस अवसर पर पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की स्वतंत्रता और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रेस की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। पत्रकारों को जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ समाचारों की तथ्यात्मक पुष्टि सुनिश्चित करनी चाहिए। डिजिटल युग में भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों का पालन करना जरूरी है।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं को उजागर करना और समाज में जागरूकता लाना भी है। अंत में उपस्थित पत्रकारों ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778107 Articles

Share this story