पी.जी. सेंटर के मैथिली विभाग में परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाईं चेयर का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
पी.जी. सेंटर के मैथिली विभाग में परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाईं चेयर का उद्घाटन


सहरसा, 25 नवंबर (हि.स.)। बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय के पी.जी. सेंटर (पश्चिमी परिसर) स्थित मैथिली विभाग में बुधवार को परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाईं चेयर का उद्घाटन किया गया। कुलपति प्रो. डॉ. बिमलेन्दु शेखर झा, विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह, चेयर के संयोजक प्रो. डॉ. अरुण कुमार खां, निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह और परिसर प्रभारी डॉ. लाल प्रवीण ने संयुक्त रूप से इसका अनावरण किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार संगोष्ठी को संबोधित किया। चेयर के संयोजक डॉ. अरुण कुमार खां ने कहा कि इससे लक्ष्मीनाथ गोसाईं के साहित्य पर मौलिक शोध को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, कुलपति प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा ने आजीवन सदस्यों को सदस्यता पत्र सौंपते हुए कहा कि चेयर के माध्यम से मिथिला के अन्य विद्वानों पर भी शोध कार्य को बल मिलेगा और इसके विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने चेयर की संरचना व भावी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने साहित्य व रचनाओं के विमर्श पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुमन कुमार झा की पुस्तक 'लक्ष्मीनाथ' का विमोचन भी किया गया। मंच संचालन डॉ. अक्षय कुमार चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. रमण कांत चौधरी ने किया। इस मौके पर डॉ. मिथिलानंद झा, डॉ. कुलानंद झा, डॉ. विनय कुमार चौधरी, अरविंद कुमार मिश्र नीरज, देवशंकर नवीन, जैनेन्द्र कुमार, आलोक कुमार झा, कविता कुमारी, डॉ. कमलाकांत झा, डॉ. सुदीप कुमार झा और सत्यप्रकाश समेत कई प्राध्यापक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story