एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश


सहरसा, 25 नवंबर (हि.स.)।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय की ओर से संचालित स्वच्छता अभियान के तहत चौथे दिन बुधवार को महाविद्यालय प्रांगण में दीवाल चित्रण का कार्य किया गया। वहीं पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव में पहुंचकर साफ-सफाई की और मध्य विद्यालय रहुआमणि के प्रांगण में स्वच्छता पर आधारित आकर्षक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लागू 'स्वच्छता एक्शन प्लान' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने प्रभावी प्रस्तुति दी। टीम के साथ कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आर्य सिन्धु तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. गौरी कुमारी और डॉ. स्वराज सुमन भी मौजूद रहे।

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले स्वयंसेवकों में शिवम कुमार, अंजलि कुमारी, सुनैना कुमारी, चाँदनी कुमारी, छोटी कुमारी, निक्की कुमारी, सोनम कुमारी, कुंदन कुमार, आनंद कुमार, अम्बर राज, अनुपम कुमारी तथा अभिनन्दन कुमार शामिल रहे।

इस अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. रौशन कुमार चौधरी और मध्य विद्यालय रहुआमणि के प्रधानाचार्य प्रसून रंजन सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद छात्रों व पूरे विद्यालय परिवार ने नाटक का आनंद लिया और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783090 Articles

Share this story