नगर आयुक्त को छठ महापर्व से पूर्व सफाई कर्मियों को वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने को लिखी पत्र

WhatsApp Channel Join Now

सहरसा, 13 नवंबर (हि.स.)

लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले नगर निगम के सफाई कर्मियों को अक्टूबर 2026 के वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग मेयर बैन प्रिया ने की है। इस संबंध में उन्होंने 12 नवंबर को नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वेतन भुगतान में हो रही देरी पर चिंता जताई है।

मेयर ने पत्र में कहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से कई सफाई कर्मी उनसे मिलकर वेतन नहीं मिलने की समस्या बता रहे हैं। वेतन भुगतान में विलंब के कारण कर्मियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि छठ महापर्व को लेकर सफाई कर्मी दिन-रात शहर और छठ घाटों की साफ-सफाई में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने नगर आयुक्त से सभी सफाई कर्मियों के अक्टूबर माह के वेतन भुगतान की स्थिति की तत्काल समीक्षा कर छठ से पूर्व भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा है। साथ ही भुगतान में आ रही प्रशासनिक अथवा वित्तीय बाधाओं को तत्काल दूर कर कार्रवाई की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है। मेयर ने कहा कि सफाई कर्मियों के श्रम का उचित पारिश्रमिक और उनके परिवार की खुशहाली सुनिश्चित करना नगर निगम की जिम्मेदारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story