मंडन भारती कॄषि कॉलेज के छात्रों का मखाना प्रसंस्करण प्रशिक्षण को ले परिभ्रमण

WhatsApp Channel Join Now
मंडन भारती कॄषि कॉलेज के छात्रों का मखाना प्रसंस्करण प्रशिक्षण को ले परिभ्रमण


सहरसा, 27 नवंबर (हि.स.)। मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जिला के महिषी प्रखंड क्षेत्र के नहरवर में संचालित एग्रोमेक इन्टरनेशनल एलएलपी में मखाना उत्पादक, प्रसंस्करण पैकेजिंग इकाई में प्रशिक्षण के लिए परिभ्रमण किया।

कृषि महाविद्यालय अगवानपुर के छात्र छात्राओं को एग्रोमेक इन्टरनेशनल के संस्थापक विवेक सौरभ ने शैक्षणिक भ्रमण पर मखाना तैयार करने की मशीनी प्रक्रिया से अवगत कराया।इस दौरान छात्र-छात्राओं को सौरभ ने गुरी धोने से लेकर मखाना उत्पादन तक पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।शोधकर्ताओं को उनके रिसर्च में शामिल कृषि के क्षेत्र में मखाना का विस्तार,और मशीनों का उपयोग सम्बन्धी भी जानकारी दिया गया।छात्रों ने मखाना तैयार करने की विभिन्न प्रक्रियाओं को अपने आंखों से देखने के वाद निर्यात और लाभ के बिषय में भी जानकारी सांझा किया।मौके पर निदेशक कपलेश्वर राय गुलशन उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784351 Articles

Share this story