महिला आरक्षण को ज़मीनी हकीकत बनाने के लिए समयबद्ध परिसीमन अनिवार्य: लाजवंती झा
सहरसा, 29 नवंबर (हि.स.)।
भाजपा प्रदेश महासचिव लाजवंती झा ने कहा कि'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समयबद्ध और पारदर्शी परिसीमन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इसके बिना महिला आरक्षण कानून कागजों तक सीमित रह सकता है।
लाजवंती झा ने कही की परिसीमन से ही लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा और वर्तमान जनसांख्यिकीय बदलावों के अनुरूप न्यायसंगत प्रतिनिधित्व मिलेगा। परिसीमन के जरिए एससी और एसटी आरक्षित सीटों के भीतर भी महिला कोटा तय हो सकेगा, जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों सहित वंचित वर्ग की महिलाओं की आवाज नीति-निर्माण तक पहुंचेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार से जुड़ी नीतियों में महिलाओं की सीधी हिस्सेदारी से अधिनियम की मूल भावना साकार होगी और विकसित भारत की नींव मजबूत बनेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

