छठ पर्व को लेकर रेल महाप्रबंधक ने किया सहरसा जंक्शन का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
छठ पर्व को लेकर रेल महाप्रबंधक ने किया सहरसा जंक्शन का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


सहरसा, 14 नवंबर (हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व छठ पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार की देर शाम सहरसा जंक्शन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महाप्रबंधक के रूप में यह उनका पहला सहरसा दौरा था। इसको लेकर रेलकर्मियों के बीच भी उनके निर्देशों और निरीक्षण को लेकर उत्सुकता बनी रही।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने होल्डिंग एरिया एवं उपलब्ध यात्री सुविधाओं का मुआयना किया। साथ ही स्टेशन परिसर, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य यात्री सुविधाओं की स्थिति की जांच की।

उन्होंने ट्रेनों एवं स्टेशनों पर इन सुविधाओं की निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी चौकसी बरतने को कहा।

छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, अस्थायी टिकट व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, मेडिकल टीम तथा सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777218 Articles

Share this story