फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पांच गांवों में विशेष दवा सेवन शिविर शुरू

WhatsApp Channel Join Now
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पांच गांवों में विशेष दवा सेवन शिविर शुरू


सहरसा, 18 नवंबर (हि.स.)। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा सेवन से छूटे लोगों को दवा खिलाने के लिए 12 से 20 नवंबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रथम चरण में अफजलपुर, खरगपुर, बैठ मुसहरी, अगवानपुर एवं सुहत गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में बुधवार को सोनबरसा प्रखंड के बैठ मुसहरी गांव के वार्ड संख्या-9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मुखिया रामलगन यादव ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। यहां फरवरी 2026 के एमडीए राउंड में दवा सेवन से छूटे 47 लाभार्थियों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

दूसरे चरण में घोघसम, कबीरा, राजनपुर, सखोरी एवं सत्तोर गांव में शिविर लगाए जाएंगे। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ जीविका, पंचायती राज विभाग एवं पीरामल स्वास्थ्य की टीमें संयुक्त रूप से भाग ले रही हैं। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति फाइलेरिया रोधी दवा के सेवन से वंचित न रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779270 Articles

Share this story