सोनवर्षाराज के सोहा उप स्वास्थ्य केंद्र में कई दिनों से लटका ताला, मरीज परेशान

WhatsApp Channel Join Now
सोनवर्षाराज के सोहा उप स्वास्थ्य केंद्र में कई दिनों से लटका ताला, मरीज परेशान


सहरसा, 26 नवंबर (हि.स.)। जिला के सोनवर्षाराज प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र सोहा में कई दिनों से ताला लटके रहने के कारण स्थानीय मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है। पहले सर्दी, खांसी, बुखार और दस्त जैसी मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए ग्रामीणों को दूर बाजार नहीं जाना पड़ता था, लेकिन केंद्र बंद रहने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार दोपहर 12 बजे भी कई मरीज उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने का इंतजार करते देखे गए।

सीएचओ के इस्तीफे के बाद चरमराई व्यवस्था

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले इस उप स्वास्थ्य केंद्र पर एक सीएचओ और एक एएनएम पदस्थापित थे। सीएचओ के केंद्र पर ही रहने के कारण मरीजों को आसानी से इलाज मिल जाता था। लेकिन सीएचओ के त्यागपत्र देने के बाद केंद्र की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। बताया गया कि वर्तमान में यहां दो एएनएम पदस्थापित हैं, इसके बावजूद स्वास्थ्य केंद्र अक्सर बंद रहता है।

प्रभारी ने कहा- पूछा जाएगा स्पष्टीकरण

इस मामले पर सीएचसी प्रभारी डॉ. लक्ष्मण ने बताया कि एक एएनएम की सीएचसी में विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जबकि दूसरी एएनएम से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही को लेकर संबंधित कर्मी से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story